फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी–बसोहली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, हादसा टला

Fri, 15 Aug 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बनी। बनी–बसोहली मार्ग पर बनी के पास स्थित फॉरेस्ट चेक पोस्ट के निकट एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक बनी से बसोहली की ओर जा रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे बने पानी की निकासी वाली नाली में जा गिरा। ट्रक में भरी हुई बजरी सड़क पर बिखर गई, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी सुरक्षित है। सूचना मिलते ही बनी पुलिस ने मलबा हटाने का काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें