फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परिवार की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Fri, 15 Aug 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में व्रत के दौरान अनुष्ठान करती महिलाएं। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बिलावर। परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए महिलाओं ने वीरवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष के दिन चंदन षष्ठी व्रत रखकर अपने मंगल में भविष्य की कामना की। महिलाओं ने घर में व्रत का अनुष्ठान किया और कुछ महिलाओं ने मंदिरों में जाकर हवन कर व्रत का अनुष्ठान पूरा किया। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ऐसी मान्यता है के इस व्रत के करने से परिवार को सुख शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन भगवान सूर्य और चंद्रमा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें