कठुआ। बनी क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए हॉर्टिकल्चर विभाग ने मंगलवार को 38 किसानों के लिए फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह ने एसडीएम बनी संदीप कुमार के साथ किसानों के दल को रवाना किया। इस मौके पर विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि बनी की जलवायु और भूमि हिमाचल व श्रीनगर से मिलती-जुलती है, जहां बागवानी से बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। लेकिन बनी में अब तक इस दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। संवाद