फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शंख, घंटियों और वैदिक मंत्रों के बीच रावी की महाआरती

विज्ञापन
बसोहली में रावी आरतीसूचना विभाग
विज्ञापन
बसोहली उत्सव का तीसरा संस्करण रावी की महाआरती के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। पहली बार उत्सव में रावी दरिया की आरती को शामिल किया गया था। सैकड़ों दीपों से सजाए गए अटल सेतु पर आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शंख, घंटियों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण से माहौल पूरी तरह आघ्यात्मिक हो गया।
विज्ञापन

वैदिक काल में इरावती और परुष्णी के नाम से जानी जाने वाली रावी नदी का महाभारत और ऋग्वेद में देव नदी के रूप में वर्णन है। हिमाचल से निकलकर बसोहली होते हुए पाकिस्तान में चिनाब से मिलने वाली यह नदी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आयोजकों के अनुसार वैदिक युग से बसोहली उत्सव तक रावी ने पवित्र धारा का सफर किया है। इसी को नमन करने के लिए लोगों का समूह उमड़ा है। आरती के दौरान अटल सेतु को दीपों से सजाया गया और शंख, घंटियों व वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने रावी को मातृस्वरूपा मानकर जल में पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें