फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना एसओपी का पालन नहीं करने पर 40 लोगों से 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना महामारी के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 40 लोगों को आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया। इनका चालान करते हुए उनसे 13 हजार 300 का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अगर पुलिस की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

विशेष टीकाकरण अभियान में 40 लोगों को लगाया टीका
कठुआ। जिले में विभिन्न जगहों पर टीकाकरण को गति देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनी उपमंडल के सित्ती पंचायत में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 40 लाभार्थियों को का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच बिंद्राबन ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र रास्ता टीकाकरण है। बीएमओ बनी डॉ. राधा कृष्ण ने भी कहा कि किसी भी अभियान की सफलता उससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या पर निर्भर करती है। शिविर के दौरान जिस तरह से बढ़ चढ़कर टीका लगवाने के लिए लोग आगे आए हैं वह प्रशंसनीय है। उनका प्रयास है कि पूरे मेडिकल ब्लाक के सभी लोगों को जल्द से जल्द कोरोना रोधी टीका लगाया जाए।
साप्ताहिक बंदी के चलते पूर्ण रुप से बंद रहे बाजार
हीरानगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते रविवार को उपमंडल के सभी बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे। निजी यात्री वाहनों की आवाजाही भी कम होने के कारण चौक चौराहों पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले लोगों की निगरानी के लिए सभी चौराहों और गलियों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। बिना वजह बाजारों में बाइक लेकर घूमने वाले युवाओं से उन्होंने पूछताछ भी की। चेतावनी देकर घरों को वापस भेज दिया। ग्रामीण इलाकों में चोरी छुपे दुकानें खोलने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती करते हुए कई गांवों में गश्त की और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने दुकान खोली तो उसे जुर्माना किया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें