फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और रावण के बीच हुआ भीषण युद्ध

विज्ञापन
धार महानपुर में आयोजित रामलीला मंचन में भाग लेते कलाकार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। धार महानपुर में आयोजित रामलीला का रावण वध के साथ समापन हो गया। रावण वध के साथ रामलीला देखने आए दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती करते हुए आशीर्वाद लिया। रामलीला के अंतिम भाग में राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है।
विज्ञापन

अंत में विभीषण राम को बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। राम जैसे ही रावण की नाभि में तीर मारते हैं, रावण का अमृत कंठ सूख जाता है और वह भूमि पर गिर जाता है। रावण की मृत्यु के बाद उसका दाह संस्कार किया जाता है। इसके बाद पूजन किया जाता है और प्रसाद का वितरण किया जाता है। कमेटी के सदस्यों ने धार महानपुर की रामलीला को सफल बनाने वाले कलाकारों का आभार जताया और कहा कि कलाकारों की बदौलत ही इस वर्ष भी रामलीला का सफलतापूर्वक मंचन संपन्न हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें