फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 11वें वार्षिक जागरण से पूर्व किया भंडारे का आयोजन

Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के गांधी चौक पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
प्रशासन से मिली अनुमति के बाद आज परंपरा के अनुसार करवाया गया भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम लागू होने के बाद शहर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर के वार्ड 6 और 7 के लोगों के सहयोग गांधी चौक में चंडी माता के 11वें वार्षिक जागरण से पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर कमेटी गांधी चौक की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, इसी तरह शहर के वार्ड 12 में भी जागरण से पूर्व होने वाले भंडारे का आयोजन किया गया।
जागरण कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि पूर्व 11वें वार्षिक जागरण के लिए 11 मई और 12 मई की तिथियों को निर्धारित किया गया था। जिसे ऑपरेशन सिंदूर के कारण स्थगित कर दिया गया था। संघर्ष विराम के लागू होने के बाद आयोजन कमेटी ने जिला प्रशासन के साथ संपर्क किया था। प्रशासन से मिली अनुमति के बाद आज परंपरा के अनुसार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शनिवार को चंडी माता के भव्य जागरण को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में गायक राजहंस, विवेक और सोनाली डोगरा अपनी मधुर आवाज में माता की भेंटे प्रस्तुत करेंगे। जबकि जागरण के दौरान कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम काे भव्य बनाएंगे। उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और भक्ति भाव से कार्यक्रम का आनंद उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें