फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी से मिला शिष्टमंडल

Sat, 19 Apr 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
राजबाग थाने में थाना प्रभारी से मिलने जाता शिष्टमंडल। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग में घर पर हमला करने पर गिरफ्तार किए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह के नेतृत्व में राजबाग थाना प्रभारी से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के स्थानीय निवासी हरचरण सिंह के घर पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब से आए अज्ञात लोगों ने उनके गांव में एक घर पर हमला किया है। अगर मोहल्ले के लोग एकजुट न होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि जिस ढाबे पर यह विवाद शुरू हुआ उस ढाबे को भी प्रशासन को तुरंत बंद करना चाहिए। अगर प्रशासन ने उसे बंद नहीं किया तो राजबाग और बरनोटी के लोग मिलकर उसे बंद करेंगे। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें