कठुआ। शहर के कॉलेज रोड पर कार और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकीय डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया।
घायल महिलाओं की पहचान 42 वर्षीय मनमीत कौर पत्नी अबिंदर सिंह और 70 वर्षीय मंजीत कौर पत्नी मोहन सिंह दोनों निवासी लच्छीपुर कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।