हौटार पंचायत के सुरांगला गांव में 10 दिन पहले तेंदुए ने तीन मवेशियों को मार डाला था। मामला वन्य जीव विभाग के संज्ञान में आया तो वाइल्डलाइफ वार्डन विजय कुमार के निर्देश पर विभाग की टीम सुरांगला गांव पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया।
इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड रतन सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पशुपालकों को जागरूक किया। विभाग की ओर से पशुपालकों को नि: शुल्क पटाखे उपलब्ध कराए गए। वन्य जीव विभाग कि टीम में शामिल मुलाजिमों ने पशुपालकों को जंगल में अकेले नहीं जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो झुंड बनाकर जंगल की तरफ जाएं और अगर तेंदुए की आहट लगे तो गोला पटाखा दाग कर उसे दूर भगाने का प्रयास करें। इस अवसर पर गांव के कई पशुपालक मौजूद रहे। फॉरेस्ट गार्ड रतन सिंह ने कहा कि पिंजरा लगाया गया है, उम्मीद है कि जल्द तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा।