लखनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 53 शीशी (180 मिली. प्रत्येक) जेके एक्साइज देसी व्हिस्की के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने शिव कुमार निवासी जलालुदीन नगर, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी मरोली कठुआ को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।