फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले दफ्तर, 17 कर्मी निलंबित

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। समय पालन नियम को लागू करवाने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली प्रशासनिक टीम सरकारी दफ्तरों का हाल देखकर अवाक रह गई। विभिन्न विभागों के दफ्तरों और स्कूलों में ताबड़तोड़ निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने गैरहाजिर पाए गए 17 कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में आईसीडीएस के तीन, स्वास्थ्य विभाग के चार, ग्रामीण विकास विभाग के दो, शिक्षा विभाग के सात और पीएचई विभाग का एक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मद अनवार बांडे और जोनल शिक्षा योजना अधिकारी मोहम्मद अयूब भट ने निरीक्षण के दौरान हेल्थ सब सेंटर बेकन और मिडिल स्कूल गत्ती को कार्यालय के समय के दौरान बंद पाया।
सीडीपीओ कार्यालय खुला तो पाया गया लेकिन मौके पर स्टाफ का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। यह हाल देखकर एसडीएम ने फौरन निलंबन के आदेश जारी करते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया। वहीं औचक निरीक्षण की सूचना मिलने पर सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया। सूचना जब गैरहाजिर कर्मचारियों तक पहुंची तो उनके हाथ पांव फूलने लगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बनी जैसे सुदूरवर्ती इलाके में सरकारी कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस तरह के और भी कदम उठाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें