फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानपुर में होता रहा जोरदार विरोध

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। पशु हत्या के मामले पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन महानपुर कसबे और आसपास के इलाकों में बंद प्रभावी रहा। बाजारों में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर यातायात ठप रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने महानपुर कसबे से सटे बिहानी पुल पर जोरदार प्रदर्शन कर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरपंच राजिंदर सिंह सहित सुरजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, दीप शर्मा, राकेश सिंह, अमन शर्मा, संजीव शर्मा, प्रिंस पाल, केशव सिंह और पंकज रैणा ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पशु हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। व्यापक विरोध दर्ज करवाने के बावजूद प्रशासन दोषियों को पकड़ने में असफल है। यह दर्शाता है कि प्रशासन हालात को देखकर भी गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पशु हत्या जैसी वारदातों से आपसी भाईचारे पर बुरा असर पड़ता है जबकि दोषियों को पकड़ने में नाकाम रहने पर प्रशासन और सरकार पर से लोगाें का विश्वास खत्म होता है। ऐसे में यदि जल्द ही दोषियों को बेनकाब नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें