फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी

Wed, 15 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ऐतिहासिक श्री माता सुकराला देवी दर्शनार्थियों के लिए जल्द ही यात्रा पर्ची लेने की अनिवार्यता होगी। श्री माता सुकराला देवी और श्री माता बाला सुंदरी श्राइन बोर्ड ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम का निर्णय लिया है। मंगलवार को श्राइन बोर्ड के वाइस चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने माता सुकराला देवी मंदिर परिसर में बैठक के बाद इस निर्णय को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार श्री माता सुकराला देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक माहौल दिया जाएगा। इसके लिए यात्रा पर्ची काउंटर बनाया जाएगा, ताकि दर्शनार्थी पहले पर्ची हासिल करें फिर अपने नंबर के मुताबिक दर्शन करें। इसी तरह से मंदिर परिसर की निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला उपायुक्त और बोर्ड के वाइस चेयरमैन जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टीम ने स्थान चुन लिए हैं। इसी तरह से श्री माता वैष्णो देवी की तर्ज पर श्री माता सुकराला देवी मंदिर में सुबह और शाम की आरती के बाद रोजाना भोग लगाने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी नवरात्र से पूर्व बोर्ड द्वारा कई जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें