फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन पर अतिक्रमण, कहां उतारें सवारियां

Tue, 14 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर अतिक्रमण ने मुसाफिरों की मुसीबत बढ़ा दी है। सर्विस लेन पर जगह नहीं होने के चलते वाहनों को हाईवे पर ही खड़ा करना पड़ता है, ऐसे में यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। विभाग लेन से अतिक्रमण हटाने में लाचार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के कालीबड़ी चौक पर हालात अच्छे नहीं हैं। यहां एक तो जगह की कमी और उस पर सर्विस लेन पर अतिक्रमण ने मुसीबतों में और इजाफा किया है। यही नहीं सर्विस लेन पर निजी वाहन तक खड़े रहते हैं जो हालात को और खराब कर देते हैं।
सर्विस लेन वाहनों को रोककर सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए है, लेकिन यहां रेहड़ी फड़ी वालों के अतिक्रमण ने व्यवस्था को ध्वस्त कर रखा है। सर्विस लेन अतिक्रमण से भरा रहता है। ऐसे में चालकों को वाहन राजमार्ग पर खड़ा करना पड़ता है। यह न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सवारी वाहनों के सर्विस लेने के बाहर हाईवे पर रुकने से कई बार वाहनों की भिड़ंत भी हो चुकी है। इसके बावजूद अतिक्रमण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गौर करने लायक है कि नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग बनाते समय सर्विस लेन हर चौक-चौराहे पर बनवाई, लेकिन सारा इंतजाम ध्वस्त है। यहां अतिक्रमण ने प्रशासन के मूल मकसद को ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें