फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों ने रखीं समस्याएं

Mon, 13 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कठुआ बस यूनियन के तत्वावधान में रविवार को चालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर यातायात विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों के कारे में बताया। यहां चालकों ने अपनी मांगों और परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा। आरटीओ कठुआ शिविर के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

डीटीआई कठुआ राजेश जंवाल और डीटीआई लखनपुर नजीर डार ने कहा कि वर्तमान में यातायात नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं। ऐसे में अगर नियमों की कोई अवहेलना करेगा तो उसे दंडित किया जाएगा। उन्होंने चालकों को वर्दी पहनने के साथ ही प्रेशर हार्न का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। उन्होंने वाहनों को अवैध पार्किंग हटाने को कहा। उन्होंने सरकारी वाहनों की जांच करने और एक बार वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें बार-बार न रोके जाने के बारे में कहा। आरटीओ कठुआ अजय खजूरिया ने कहा कि चालकों की परेशानियों और मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने चालकों को अपने दस्तावेजों को हर समय साथ रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें