फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के रंग में रंगा शहर

Mon, 13 Jan 2014 05:48 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/महानपुर। शहरवासी लोहड़ी पर्व का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आज पूरे शहर में यह पर्व धूमधाम से मनाएगा। पर्व की पूर्व संध्या से ही इसके रंग दिखाई देने लगे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार का दिन और इस पर भी मौसम साफ होने के चलते बाजारों में बड़ी भीड़ देखी गई। सुबह हल्की धूप के बीच बाजारों में पहुंचे लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, बताशे आदि खरीदे। लोहड़ी पर्व के चलते शहर में रविवार को भी दुकानें खुलीं। खरीदारी करने आए लोगों ने बताया कि लोहड़ी पर्व पंजाब का मुख्य त्योहार है। चूंकि कठुआ जिले का अधिकांश हिस्सा पंजाब से जुड़ता है और वहां की सभ्यता और संस्कृति भी यहां के लोगों में रच बस गई है। इसलिए यहां भी जोश और परंपरा के अनुसार लोहड़ी को मनाया जाता है। बच्चाें ने कहा कि इस बार भी वह हिरण की वेशभूषा में लोहड़ी मांगेंगे और आपसी भाईचारे और प्रेम के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें