फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी के कई इलाकों में बिजली अब भी गुल

Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। बर्फबारी के बाद से बिजली संकट से जूझ रहे दूरदराज इलाकों के लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह से बनी के अधिकांश इलाको में बिजली गुल है, जिसे अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। बिजली संकट की स्थिति में दूरदराज इलाकों से ग्रामीण रोजाना बनी में अपने मोबाइल चार्ज करवाने पहुंच रहे हैं, ताकि उनका एक-दूसरे क्षेत्र से संपर्क बना रहे। इस बीच विभाग ने बिजली बहाली में और समय लगने का संकेत दिया है। विभागीय अधिकारी सुरजीत चौहान ने बताया कि जगह-जगह खंभे टूट गए हैं। 33केवी लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन संदरून, डुग्गन, रोलका और भंडार जैसे इलाकों की बिजली बहाल होने में समय लग सकता है। बहरहाल विभाग अपनी तरफ से कोशिश में लगा है।
विज्ञापन

ठिठुरन से राहत को जलने लगे अलाव
कठुआ (ब्यूरो)। दिन भर धूप खिलने के बावजूद सर्दी का अहसास बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान ने भी आठ डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू लिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान देते हुए तापमान में और गिरावट दर्ज होने के आसार जताए हैं। यानी सर्दी और तल्ख तेवर करेगी। स्कास्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम स्तर आठ डिग्री दर्ज हुआ। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं बढ़ती ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें