फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से खराब पड़ी हैं सोलर लाइटें

Sun, 03 Nov 2013 05:42 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पहाड़ी पंचायत एवं माडल टाउन विलेज धार महानपुर को आज भी सुविधाओं की दरकार है। इस आदेश गांव में खंड विकास विभाग ने बस अड्डे तथा अन्य मोहल्लों में रोशनी के लिए कुल पंद्रह सोलर लाइटें लगवाई थीं, लेकिन इनमें से कुल चार लाइटें ही ठीक हैं, अन्य पिछले छह माह से खराब पड़ी हुई हैं। पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा, दुकानदार करतार सिंह, हंसराज, मस्तान सिंह, राकेश आदि ने बताया कि खंड विकास विभाग ने एक करोड़ खर्च कर माडल टाउन विलेज बनाया लेकिन जो सुविधाएं मिलनी थी वह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि विभाग ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में रोशनी के लिए सोलर लाइटें लगवाई थी, लेकिन इनके सही रख-रखाव के कारण कोई एक वर्ष से खराब है तो कोई छह माह से। पूर्व सरपंच सदानंद शर्मा ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है तथा बारिश के कारण गलियों में दलदल हो जाता है और ऊपर से सांप-बिच्छू का भय अलग से। ऐसे में इन लाइटों का खराब हो जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह सोलर लाइटें अब लोगों को चिढ़ाती हुई सी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें