कठुआ। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितयोें में आग लगने से एक रिहायशी कुल्ला जलकर स्वाह हो गया। जानकारी के अभाव में लोग दमकल विभाग को सूचना नहीं दे पाए, जिसके चलते कुल्ले में से कुछ भी बचाया नहीं जा सका। कुल्ले के मालिक गुलाम नबी निवासी जराई ने बताया कि उन्होेंने रात का खाना खाने के बाद बिस्तर बिछाया और बाहर टहलने के लिए निकले। अभी वे कुछ ही दूर गए थे कि कुल्ले में अचानक आग लग गई। कुल्ले में घर का सामान, नकदी, बिस्तर और कुछ गहने रखे हुए थे। यह सब आग में ही स्वाह हो गया। उन्होंने कहा कि उनके पास दमकल विभाग का नंबर नहीं था। इसलिए वे उन्हें सूचना नहीं दे पाए। रात होने के कारण उन्होंने अकेले ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उस पर काबू नहीं पा सके। जराई के सरपंच बाबूराम ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।