फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से ढक गए पहाड़ मैदानों में बारिश की फुहार

Sat, 02 Nov 2013 05:42 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। शुक्रवार को जिले के कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मैदान बारिश की फुहार से नहा गए। मौसम ने भी करवट ली और शाम होते-होते पारा तेजी से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान बताया है। जिले की बनी तहसील से सटे छत्तरगलां, डग्गर, मंदी धार के पर्वतीय इलाकों पर शुक्रवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। बुधवार देर रात जहां बर्फ के फाहे गिरे, वहीं शुक्रवार को भी बर्फबारी होने से पर्वतीय चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के चलते आसपास के इलाकों में ठंड अचानक बढ़ गई है। बनी कसबे में तो आलम सर्दी के मौसम का है। निचले मैदानी इलाकों में भी मौसम का नजारा बदल गया है। शुक्रवार को सूरज को बादलों ने घेरे रखा। दोपहर बाद बारिश की हल्की फुहार हुई। इससे पारा अचानक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्दता का औसत पैमाना 45 प्रतिशत रहा। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमैट यूनिट के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना बन रही है। यदि पूर्वानुमान सटीक रहा, तो बारिश की फुहार मौसम को और सर्द कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें