कठुआ। जनपद के युवाओं में आत्महत्या की प्रवत्ति में इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले दो वर्षों में जिले के 96 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिला अस्पताल से मिले आंकड़े इस बात की गवाही देते नजर आते हैं।
जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011-2012 में कुल 44 लोगों ने, जबकि 2012-2013 में 52 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह है आत्महत्या की कोशिश करने वाले अधिकांश लोग युवा थे। हर साल आत्महत्या का प्रयास करने वालों में से 50 फीसदी से अधिक को रेफर किया जाता हैै। रेफर मामलों में जिला अस्पताल से वर्ष 2011-2012 में 24 और वर्ष 2012-2013 में 39 लोगों को रेफर किया गया। मनोरोग विशेषज्ञ भी मानते हैं कि युवाओं में इस बीच आत्महत्या की कोशिश के मामले बढ़े हैं।