फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, सड़क, शिक्षकों की कमी के मुद्दे छाए

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। जन समस्याओं को सुनने के लिए सांसद चौ. लाल सिंह ने कलोवा में जनता दरबार लगाया। बनहोड़, पलैल, सुलाड़ी और कलोवा के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत करवाते हुए उसके हल किए जाने की मांग की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को कलोवा में जनता ने सांसद को समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी, स्वच्छ पेयजल और सड़क सुविधाओं को लेकर इंतजाम किए जाने चाहिए। कलोवा पंचायत के लिए वेटरनरी सब सेंटर, चेक डैम और लिफ्ट इरिगेशन के प्रबंध किए जाने पर भी जोर डाला गया। वहीं सांसद ने कहा कि लोगों को एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लाभ लेने के प्रति भी ग्रामीणों को प्रेरित किया। बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों में युवाओं से भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई।
पूर्व विधायक कांता अंदोत्रा ने भी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के प्रति प्रेरित किया। विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने जनता दरबार में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें