फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रिंसिपल को धमकाने पर श्रमिक नेता हिरासत में

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल में घुस कर महिला प्रिंसिपल के साथ अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता को हिरासत में ले लिया है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक के जवाहर नगर इलाके में स्थित टाइनी स्कॉलर स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा गुप्ता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। इसमें कहा है कि आरोपी वार्ड एक के निवासी और ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता काबला सिंह ने स्कूल परिसर में जबरन घुसकर उनके साथ गाली गलौज की। गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
मंगलवार की बताई जा रही घटना की शिकायत सीधे एसएसपी से की गई थी। उसके बाद छानबीन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आखिरकार पुलिस ने बुधवार को जम्मू कश्मीर लो पेड इंप्लाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष काबला सिंह के खिलाफ गाली गलौच और धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम तक आरोपी की जमानत के लिए कोई भी थाने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जवाहर नगर में चल रहे इस निजी स्कूल को लेकर स्कूल प्रबंधकों के साथ आरोपी की लंबे समय से ठनी हुई थी। काबला सिंह ने आवासीय इलाके में स्कूल की गतिविधियां चलाने पर कई बार आपत्ति जताते हुए उच्चाधिकारियों और न्यायपालिका तक शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें