फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का एक आरोपी काबू

Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। नाबालिग लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। दूसरा आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। वहीं पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया आधार पाया है, जिसे देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

दस जनवरी से लापता बताई जा रही युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि टोरसी गांव के दो युवक उसे कार में अगवा कर ले गए। दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे अखनूर इलाके में किसी स्थान पर छोड़ दिया गया। असहाय हालत में उसने अखनूर इलाके के स्थानीय सरपंच से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। लड़की के बयानों के आधार पर जखोल पुलिस चौकी के टोरसी गांव के रहने वाले चौबीस वर्षीय विक्की और उसके साथी बाली के खिलाफ आरपीसी की धारा 109, 363 और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया
गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात के बाद से लड़की खासी सहमी हुई है। यही वजह है कि उससे ज्यादा सवाल भी नहीं किए जा रहे। गैंगरेप की शिकार लड़की ने दोनों आरोपियों के नाम और मोटे तौर पर अखनूर का नाम लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही के बाद ही दो में से एक आरोपी विक्की को काबू कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी के बारे में भी मालुमात हासिल की जा रही है। एसएसपी कठुआ अतुल कुमार गोयल के अनुसार नाबालिग लड़की ने जो बयान दिए हैं, उसके मुताबिक दोनों आरोपी उसे जबरन कार में अपहरण कर अखनूर ले गए, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस इसके लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें