हीरानगर। पैंथर्स पार्टी जम्मू के डोगरों के हक क ी लड़ाई लड़ रही है, साथ ही उनका हक दिलाना भी पार्टी की प्राथमिकता में है। यह बात प्रो. भीम सिंह ने घगवाल में पचों सरपंचो के साथ एक बैैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा की महाराजा हरी सिंह, पं. प्रेम नाथ डोगरा तथा ठाकुर बलदेव सिंह उनके आदर्श रहे हैं। इन्हीं लोगों को प्रेरणा से वे जम्मू को डोगरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रो. भीम सिंह पंचायतों के कोटे से बनने वाले एमएलसी के चुनावों के लिये पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उनके साथ पैंथर्स की अनीता ठाकुर भी साथ थी। भीम सिंह ने कहा कि महाराजा हरी सिंह के समय में जम्मू हाईकोर्ट में 4 मुस्लिम जज थे, लेकिन राज्य सरकार ने कभी भी जम्मू के मुस्लिमों को जज नहीं बनाया। बैठक में साम्बा जिला से पंच सरपंच इंपावरमेंट कमेटी के अध्यक्ष सरपंच शमशेर सिंह ने भी शामिल रहे। विधायक यश पाल कुंडल ने कहा की राज्य सरकार बताए की पंचायत चुनाव करवाने पर केन्द्र ने राज्य सरकार को 243 करोड़ की जो राशी जारी की वह कहां गई। उन्होंने पंचों सरपंचों से कहा कि राज्य सरकार ने पंचों सरपंचों को हक न देकर उनके साथ जो मजाक किया है। बैठक में पार्टी नेता जिया लाल वर्मा, अशोक कुमार, राजिन्द्र सिंह मन्जू, सरपंच गोपाल सिंह, सरपंच कृष्ण चंद, पंच मधु जसरोटिया, पंच मोहिन्द्र पाल, पंच मदन लाल, पंच मिलखी राम आदि शामिल रहे।