कठुआ। सामाजिक संस्था ‘स्पीक इंडिया’ की ओर से रेनबो स्कूल में ‘चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस माडल मेकिंग’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के जिला समन्वयक सुनील कुमार मोनू ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की।
प्रतियोगता में ‘इनर्जी एक्सप्लोर, हारनैस एंड कंजर्व’ विषय पर 30 सरकारी व प्राइवेट स्कूल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक माडल तैयार किए और उन माडलों की विशेषताओं को भी बताया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम, सीएमपी कान्वेंट स्कूल दियालाचक्क को द्वितीय स्थान मिला। वहीं जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय को तृतीय स्थान, शिवा पब्लिक स्कूल को चौथा और पांचवां स्थान केंद्रीय विद्यालय के सीनियर ग्रुप को मिला। नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के जिला संयोजक सुनील कुमार मोनू ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिता में विजेता रहे स्कूल अब प्रदेश स्तर पर जम्मू में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनका कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना था। इस मौके पर न्यायाधीश डा. अमिता दुआ, प्रो. देवेंद्र शर्मा, प्रो. शुभ कुमार, अश्विनी शर्मा, मनमोहन कुमार, जफर उल्ला खां आदि सहित संस्था के निदेशक सुरेश कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।