फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर संपन्न

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सेना द्वारा आपरेशन सद्भावना के तहत मछेड़ी गांव में लगाया गया तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में बिलावर तहसील के दूर दराज के पहाड़ी ब्लाक लोहाई मल्हार की मछेड़ी, किंडली, नाठी, बदनोता, लोहाई, मल्हार आदि पंचायतों के करीब ढाई हजार ग्रामीणों ने चिकित्सा लाभ लिया।
विज्ञापन

शिविर में यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हजारों रोगियों का इलाज किया गया। वहीं कई गरीब अपाहिज लोगों को चलने फिरने के लिए व्हील चेयर आदि उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर गुर्ज डिवीजन के कमांडिंग अफसर ने बताया कि सेना देश की सेवा के साथ साथ समाज की सेवा में भी सक्रिय हैं।कहीं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, तो कहीं महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सिलाई और कढ़ाई व कंप्यूटर कोर्स में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्रामीणों को साफ सफाई और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ग्र्रामीणों से कहा कि वह सेना द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों का लाभ उठाएं। इस अवसर पर मछेड़ी के सरंपच खुशीराम ने सेना द्वारा इलाके में शुरू किए गए कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाके में तरक्की और खुशहाली का एक नया दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें