फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के समर्थन में आई आरपीआई

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले कई दशकों से अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे वेस्ट पाक रिफ्यूजियों को रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ने समर्थन देने का ऐलान किया है। शनिवार को हुई बैठक में इस फैसले को लिया गया। पार्टी के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी की वजह से पार्टी रिफ्यूजियों के साथ है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूरण चंद ने कहा कि यह चिंता का सबब है कि अपनों के बीच ही अपने बेगाने हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 19947 में अपने के साथ जो वादे किए थे, उन्हें किसी भी पार्टी की सत्ता ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण ही उन्हें राज्य में ही अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए उन्हें हर बार चुनावों में हक देने का आश्वासन देती हैं। लेकिन चुनावों के बाद कई तरह के बहाने पार्टियों पास होते हैं आश्वासनों को
टालने के लिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित साइकिल रैली को भी उनकी पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे अधिक निंदा की बात क्या हो सकती है कि वक्त की
विज्ञापन
विज्ञापन

मार खाए हुए को एक ही देश में दोहरे प्रावधानों से दो चार होना पड़ रहा है। बैठक में रमन कुमार, लेखराज, बबली देवी, ज्योति देवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें