फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं!

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कसबे के उपजिला अस्पताल में पिछले कई माह से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। इसकी वजह से मरीजों को मजबूरी में बाहर से ज्यादा खर्च कर अल्ट्रा साउंड करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोम राज, मुकेश पाधा, मोहन लाल शर्मा, संजय, राकेश आदि ने बताया कि कसबे के उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिये लोगों को पिछले करीब एक साल से दिक्कतों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के करने वाला विशेषज्ञ डाक्टर रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा हुआ है। कसबा वासियों ने बताया कि क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के उपजिला अस्पताल में तहसील के वभिन्न गांवों से लोग अपनी सेहत की जांच करवाने के लिए सैकड़ों की तादात में रोजाना पहुंचते, लेकिन उन्हें वहां निराशा ही हाथ लगती है। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के डाक्टर की तैनाती की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री से लेकर हर बडे़ अधिकारी से मांग की गई पर उनकी तरफ से सिवाए आश्वासनों के आज तक लोगों को कुछ हासिल नहीं हुआ है। कसबा वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर उपजिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई, तो वह लोग
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगें। वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ अजय खजुरिया ने बताया कि उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के डाक्टर की तैनाती की गई है, उन्होंने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट को कई बार अन्य क्षेत्रों में भी जाना पड़ता है। इस कारण कई बार वह अस्पताल में नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें