फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में ही खुले डिस्पेंसरी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक ट्रेड यूनियन ने इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस डिस्पेंसरी को औद्योगिक क्षेत्र में ही खुलवाने की मांग को जोरशोर से उठाया है।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस स्कीम और ईएसआई के शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रंदीप सिंह जसरोटिया और महासचिव सुपिंदर सिंह ने कहा कि श्रमिकों के लिए खोली गई डिस्पेंसरी को औद्योगिक क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है। एमडीडीसी की नई लोकेशन हर लिहाज से आपत्तिजनक है। पूर्व में डिस्पेंसरी जहां पर थी वह औद्योगिक क्षेत्र के मध्य में स्थित है, जबकि नई जगह जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे के दूसरी तरफ है। एमडीडीसी के नए स्थान में जहां श्रमिकाें को दूरी तय करनी पड़ती है, वहीं नेशनल हाईवे को पार करने में परेशानी आती है। मरीजों को लाने और ले जाने में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीसी की पुरानी जगह में रोजाना दो सौ से तीन सौ मरीज सुविधा के लिए आते थे। इसके बावजूद विभाग ने डिस्पेंसरी को दूरस्थ इलाके में शिफ्ट कर दिया गया है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि इस मामले को लेकर वह जिला उपायुक्त के माध्यम से भी असंतोष व्यक्त कर चुके हैं। लिहाजा विभागीय अधिकारी श्रमिकों की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर उचित व्यवस्था करवाएं। प्रशासनिक अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि मांग पर उचित कार्यवाही करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर लेबर यूनियन के अध्यक्ष इश्फाक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें