फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भड्डू नगर जाने की भूल न करें

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। यदि आप किसी काम के सिलसिले में भड्डू नगर जाना चाहते हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि कहीं रविवार का दिन तो नहीं है, क्याेंकि रविवार के दिन आप को भड्डू नगर के लिए न तो कोई मिनी बस मिलेगी न ही आटो।
विज्ञापन

शौरी लाल कश्यप, मदनलाल, पूर्णचंद, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि प्रशासन ने भड्डू नगर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मिनी बस और आटो सेवा शुरू की हुई है, लेकिन रविवार के दिन अक्सर भड्डू जाने के लिए यह सुविधा नसीब नहीं होती है। लिहाजा मजबूर होकर पैदल ही भड्डू की ढक्की चढ़नी पड़ती है। जिनके पास अपने वाहन हैं, वह तो आसानी से आ-जा सकते हैं, लेकिन जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं, वह रविवार को भड्डू जाएं, तो कै से। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जो मिनी बस आपरेटर अथवा आटो आपरेटर भड्डू नगर के लिए रविवार को सेवा बंद रखते हैं, उनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी से दो-चार न होना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें