हीरानगर। पीएचई वर्कर्स ऐसोसिएशन के सदस्यों ने ऐसोसिएशन के तहसील प्रधान शाम लाल की अध्यक्षता में पीएचई कार्यालय हीरानगर में बैठक की।
अध्यक्ष शाम लाल ने कहा कि विभाग अगर उनकी मांगो पर गौर नहीं करता है, तो कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल के लिए मजबूर
हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पीएचई में तैनात डेलीवेजरों और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर कर्मचारियों को पिछले करीब एक साल से वेतन नहीं दिया गया है। इससे विभाग में तैनात डेलीवेजर्स तंगहाली के दौरा से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि बिना वेतन के वो लोग अपने त्योहार भी नहीं मना पाएंगे। इसलिए विभाग के उच्चाधिकारियों से एक बार फिर से एसोसिएशन मांग करती है कि डेलीवेजरों की बकाया वेतन को जल्द जारी किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत जिन डेली वेजरों की तैनाती के 7 वर्ष पूरे हो गए हैं, उन्हें स्थाई किया जाए।
उन्होंने कहा की पिछले एक दशक से विभागीय पदोन्नति नहीं हुई है। इससे कई कर्मचारियों को उनकी पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने दूर दराज लगाए गए कर्मचारियों को भी वापिस लाने की मांग करते हुए स्थानातरंण नीति में बदलाव लाने की मांग की। इस दौरान ऐसोसिएशन के गोपाल कृष्ण, राज कुमार, ओम प्रकाश, यशपाल, देव राज, किशोर कुमार तथा चरनजीत आदि ने भी अपने विचार रखे।