कठुआ। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने अपनी सभी तैयारियों कर ली हैं। विभाग के कर्मचारियों को सतर्क करते हुए अधिकारियों ने कठुआ और हीरानगर में तीन फायर टेंडर आपात के लिए तैयार रखे हैं। इस दौरान छुट्टी नहीं करने और अलर्ट रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह सब तैयारियां त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर की गई हैं।
त्योहार पर फायर ब्रिगेड की तरफ से गई इन तैयारियों के बावजूद जिले का एक बड़ा हिस्सा अब तक इन प्रयासों से अछूता ही रहा है, जो दीपावली पर किसी दुघर्टना की स्थिति में विभाग की आपात सुविधाओं से राहत नहीं ले सकता। इसका लोगों को आज भी इंतजार है।
गौर करें, तो जिले के पहाड़ी इलाकों के लिए प्रपोजल बनाकर भेज दिए जाने के बाद भी अब तक सरकार नींद से नहीं जागी है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में आपात स्थिति में सुरक्षा कैसे हो सकती है, इसे सहज ही समझा जा सकता है।