कठुआ। शहर समेत जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर है। इसकी शुरूआत आज से की जाएगी, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आला कमान को जनता की मांग से अवगत करवाया जाएगा। शहर के वार्ड तीन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष निर्दोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। निर्दोष शर्मा ने कहा कि जिला स्तर के कई मुद्दे हैं, जिन पर कांग्रेस जोर देकर कुछ व्यवस्थाएं करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ईंटों का सरकारी मूल्य 2625 रुपये प्रति एक हजार ईंट है, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक अनधिकृत रूप से 6000 रुपये प्रति हजार के हिसाब से वसूल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाना अनिवार्य है। इसी तरह से जिले में पुलिस विभाग की विशेष भर्ती रैली का आयोजन करने, बीज और खाद की पर्याप्त उपलब्धता करवाना, यूआईडीएसएसएमटी के कार्यों को गति प्रदान करने, केंद्रीय विद्यालय स्कूल की स्थाई इमारत बनवाने, रावी दरिया से खनन को पूरी तरह से रोकने, इंडोर स्टेडियम बनवाने, बिलावर को जिले का दर्जा देने, सीएसडी पर से वैट हटाने और स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी लाने के मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन जुटाएगी। इसके बाद ज्ञापन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाएगा। बैठक में सरदार खान, नरेश कुमार, संसार चंद, चूनी लाल और राजेश शर्मा ने भी विचार रखे।