फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में गूंजी पवनसुत हनुमान की जय

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। श्री हनुमान जयंती समारोह रविवार को नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया। दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ बजरंगबली की आकर्षक झांकी के साथ आरंभ हुआ। श्री राम नाटक क्लब लखनपुर द्वारा श्री बजरंगबली की रविवार को सुंदर झांकी निकाली गई। इसमें हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाते हुए दिखाया गया। यह झांकी काली माता मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर सुकराला मार्ग से होती हुई शिव मंदिर के चौगान में पहुंची। वहां से दुबारा सुकराला मार्ग की परिक्रमा करते हुए श्रीपरोल जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महावीर बजरंगबली की जय, पवनसुत हनुमान जी की जय और रामचंद्र की जय के जयकारे नगर में गूंजते रहे। झांकी में शामिल श्री राम नाटक क्लब के कार्यकर्ताओं ने नाज नाले में स्थित प्राचीन हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों में खडे़ होकर माथा टेका और सबके मंगल की कामना की। इसके बाद श्री बजरंगबली विकास कमेटी की तरफ से तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें समृति चिह्न भेंट किए गए। सोमवार को समारोह के दूसरे दिन सुबह सबेरे सबसे पहले महावीर बजरंगबली को एक क्विंटल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें