फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठुआ में पाक रेंजरों ने निजी काम रुकवाया

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान भले ही घुसपैठ के लिए सुरंगे खोदने की फिराक में हो, लेकिन भारत की ओर निजी निर्माण पर भी उसने आपत्ति दर्ज करवानी शुरू कर दी है। ताजा मामले में रठुआ के ग्रामीण को मकान बनाने से रोक दिया गया है। तारबंदी के उस पार अपनी भूमि पर मकान बना रहे ग्रामीण का अधिकांश निर्माण कार्य हो चुका है। अब पाकिस्तानी रेंजरों ने बीएसएफ के माध्यम से काम रुकवाने का संदेश भेजा है। इससे दहशत में आए ग्रामीण ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

पहले एहतियात बरतने का सुझाव दे चुकी बीएसएफ ने अब ग्रामीण को निर्माण करवाने की हरी झंडी दे दी है। बीएसएफ द्वारा सुरक्षा इंतजामों का भरोसा दिलाए जाने के बावजूद ग्रामीण मकान की छत बनवाने को लेकर चिंतित हो गया है। दरअसल, यह मामला रठुआ निवासी प्रकाश चंद के मकान से जुड़ा है। करीब तीन सप्ताह पूर्व प्रकाश चंद ने तारबंदी के उस पर अपनी भूमि पर मकान बनाने का काम शुरू करवाया। आबादी से बिल्कुल सटे इस स्थान पर प्रकाश चंद मकान की दीवारें खड़ी कर चुका है। छत बनाने के लिए लकड़ी के ढांचे भी बन गए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी रेंजराें ने बीएसएफ के माध्यम से काम रोकने को कह दिया। इस मामले को लेकर बार्डर यूनियन के सदस्यों ने सीमा के हालात पर खासी चिंता जताई है। प्रकाश चंद से मिलने पहुंचे बार्डर यूनियन महासचिव भारत भूषण समेत रतन चंद, मोहन लाल, अजीत वर्मा ने बताया कि प्रभावित ग्रामीण अपने मकान पर ढाई लाख रुपए खर्च चुका है। अब अचानक से पाकिस्तान ने अनधिकृत रूप से काम को रुकवा दिया है। सदस्यों ने कहा कि सीमांत इलाके में स्थानीय ग्रामीणों का जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। एक तरफ से पाकिस्तान की गोलियां बरसती हैं तो दूसरी तरफ मुआवजा व पुनर्वास समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकारी उदासीनता ने जीना मुश्किल कर दिया है।

पाकिस्तान को देंगे जवाब
इस मामले संबंधी जब बीएसएफ की 68 बटालियन के कमांडिंग अफसर एनएस ओजला ने कहा कि एहतियात के तौर पर निर्माण रुकवाया गया था। ग्रामीण अब अपनी भूमि पर निर्माण करवा सकता है। पाकिस्तानी रेंजराें ने यदि इसमें कोई खलल डालने की कोशिश की तो बीएसएफ की ओर से माकूल जवाब दिया जाएगा। ग्रामीणों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें