महानपुर। बसोहली विधायक जगदीश राज सपोलिया ने कसबे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। खुले दरबार में विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत गरीब और बीमार लोगों की सहायाता के लिए बीस हजार का एक चेक और आठ-आठ हजार के नौ चेक वितरित किए। मौके पर सरपंच, पंच सहित विभिन्न तहसील अधिकारी और सैकडों लोग उपस्थित रहे।
लोक निर्माण निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित खुले दरबार में विधायक जगदीश राज सपोलिया लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर सरपंच रंगील सिंह, सोहन लाल गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखते हुए बताया कि कुपड़ी मौहल्ले में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। उन्होंने पेयजल समस्या के हल के लिए विधायक कोष से छह लाख की लागत से मोटर दिए जाने पर और डेढ़ लाख डोगरा मोहल्ले की पानी की समस्या को देखकर काम शुरू करवाए जाने को लेकर विधायक का आभार जताया। इस मौके पर जुलाड़ी मौहल्ले के लोगों ने विधायक कोष से पैंतीस घरों को साढ़े तीन लाख की वित्तीय सहायता से पेयजल समस्या को दूर करने के लिए काम शुरू करवाने से लोगों की समस्या का हल होने की बात कही। जबकि विधायक ने मलाटी मौहल्ले के लिए विधायक फंड से डेढ़ लाख रुपये देकर काम शुरू करवाया। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष विकास के विभिन्न मुद्दों को रखा। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अनुमानित खर्च का ब्यौरा बनाने के निर्देश जारी किए। वहीं विधायक ने इस मौके पर कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में मूलभूत सुविधाएं जल्द से र्जल्द लोगों तक पहुंचाई जा सके जिसके लिए प्रयास जारी हैं। विधायक ने कहा कि इन कार्यों को दस साल पहले पूरा किया गया होता तो वर्तमान में विकास के अन्य क्षेत्रों में तहसील को अग्रसर किया जा सकता था। दस सालों में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से विकास के कार्य पिछड़े रहे हैं जिनको गति देने का प्रयास जारी है। इस मौके पर हरि राम, मोहिंद्र शर्मा, अशोक वर्मा, परस राम, देस राज, रजत सपोलिया आदि उपस्थित रहे।