फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजियों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाया

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Kathua
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे मनवीय अत्याचारों के विरोध में रविवार को गांव छन्न रोड़ियां की रिफ्यूजी ऐक्शन कमेटी के सदस्यों ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे जला कर जोरदार प्रदर्शन किया। कमेटी के अध्यक्ष हरबंस लाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने दोपहर करीब दो बजे छन्न रोड़ियां के मुख्य बस अड्डे पर हाईवे किनारे जुटकर पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरबंस लाल ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं पर वहां की सरकार अत्याचार कर रही है। वहां हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में है। इसके चलते भारत सरकार के इस मामले में सीधे तौर पर हस्तक्षेप कर वहां की सरकार से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मेें कई दशक से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिन्दुओं को इस्लाम कबूलने पर मजबूर किया जा रहा है।
कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं ने यहां तक कहा कि वे लोग अब वापस पाकिस्तान नहीं लौटना चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान नायब सरपंच खेम राज कालू, पंच प्रदीप शर्मा, केवल कृष्ण, हिमांशु शर्मा, राज कुमार आदि ने भी पाकिस्तान के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें