फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साख बचाने के लिए भिड़ेंगे दिल्ली और होशियारपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं। कमेटी की ओर से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए सूची तय कर दी गई और पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला तीन जनवरी को एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के मध्य खेला जाएगा। ऐसे में अब एक दिन के इंतजार के बाद फिर टी-20 का रंग जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमेगा।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल की दोनों टीमें अलग-अलग अंदाज वाली हैं। इस सीजन में जहां साबी क्रिकेट क्लब को किस्मत का साथ मिला है, तो एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले एकतरफा तरीके से जीते हैं। साबी क्रिकेट क्लब के पास अनुभव भी है। साबी क्रिकेट क्लब ने इस सीजन में पहला मुकाबला एक, जबकि दूसरा मुकाबला बीस रन से जीता था। तीसरे मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने अपने तीनों की मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। पहले और दूसरे मैच में टीम ने नौ-नौ विकेट से जीत दर्ज की तो तीसरे मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज कर लीग दौर में टॉप पर रही थी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अजीत मेमोरियल क्रिकेट क्लब गुड़गांव और खन्ना क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा। इन चार टीमों के अलावा हरियाणा क्रिकेट एकेडमी, संधु क्रिकेट क्लब लुधियाना, विक्की इलेवन पठानकोट और मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।


क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची राज्य की कोई टीम
इस बार पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य की कोई भी टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई। पिछली बार सातवें सीजन में तो लोकल टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। सीजन सात में अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब कठुआ ने फाइनल में प्रवेश किया था और उपविजेता बनी थी। इस बार राज्य की चार टीमों में से एक भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाई। जेकेपी, गेटवे स्पोर्ट्स श्रीनगर, कश्मीर नाइट कश्मीर और स्टेडियम इलेवन का सफल लीग दौर में समाप्त हो गया। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की दो टीमों के साथ दो टीमें हरियाणा की और चार टीमें पंजाब की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें