फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से किरकिरा हुआ संडे हालीडे का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सूर्य देव ने पिछले कुछ दिनों से प्रचंड रूप धारण कर आग बरसाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रखा। तापमान में तो इजाफ हुआ ही संडे हालीडे का मजा भी लू के थपेड़ों ने भंग कर दिया। इतना ही नहीं अब रात के तापमान में भी इजाफ होने लगा है और दिन के साथ साथ रात में भी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन में अपने काम से निकलने वाले लोग सिर से पैर तक कपड़ों में ढके नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दोपहिया चलाने वाले मुंह पर कपड़ा बांध गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, रात करीब नौ बजे हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। उधर, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिन लोगों के लिए सूर्य देव द्वारा बसाई जा रही प्रचंड गर्मी से भरा रहा। सुबह पौ फटने के साथ ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया। दिन बढ़ते ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ने लगा और दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस कारण संडे हालीडे होने के बावजूद भी सड़कें वीरान रहीं और लोग घरों में दुबके रहे। आलम यह रहा कि सूर्य चढ़ते ही लोग घरों दुबके और दिन ढलने के बाद ही घरों से बाहर आए। पूरे दिन का नजारा ऐसा रहा मानो सूर्य देव के आगे सब नतमस्तक हो गए। इक्का-दुक्का लोग जो किसी मजबूरी के कारण घरों से बाहर आए वह भी विभिन्न टोटके और तरकीबें लगाकर सूर्य देव से बचने के प्रयास करते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो अब दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी इजाफ हो गया है। हर दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। शनिवार रात का तापमान बाइस डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं हवा में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत होने के चलते लू के थपेड़ों ने जीवन हलकान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें