फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नए वर्ष में बना रहे अमन और भाईचारा’

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के लोगों ने एक बार फिर भाईचारे की मिसाल पेश की है। बीते वर्ष में जो मामला वार्ड चौदह के पार्षद के बयान के साथ शुरू हुआ, उसे सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने नए साल के पहले ही दिन माफी मांगकर समाप्त किया। पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू धर्म ग्रंथों पर की गई बयानबाजी पर उन्होंने माफी मांगी और कहा नए वर्ष में जिले में अमन और भाईचारा बना रहेगा। सब लोग मिल जुल कर जिले की तरक्की के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के उप प्रधान सोमराज ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई बयानबाजी के लिए माफी मांगता है। उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं है। पार्षद से गलती हुई तो उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसी तरह सफाई कर्मचारी यूनियन भी अपनी गलती के लिए मांफी मांगती है। यूनियन के कोषाध्यक्ष अवनेश अभि ने कहा कि यह मामला वार्ड चौदह के पार्षद की ओर से हुए बयान के बाद सामने आया था। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके बयान से भी अगर किसी को ठेस पहुंची है, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि नए साल पर दोनों ओर से माफी के बाद शहर में अमन और भाईचारा बना रहे, यही उम्मीद है। किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की भावना से बयान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें