निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
नगर परिषद कठुआ, नगर कमेटी हीरानगर, नगरी परोल, लखनपुर, बसोहली और बिलावर के कुल 80 वार्डों से उम्मीदवार 27 तक भर सकेंगे नामांकन
10 अक्तूबर को होने वाले निकाय चुनाव में पहली बार होगा ईवीएम का इस्तेमाल, 210 मशीनों का होगा प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। चुनाव आयोग की ओर से निकाय चुनाव की घोषणा के बाद वीरवार को उम्मीदवारों के लिए बिगुल नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही बज गया। जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए वीरवार को दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया को जिला चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया ने शुरू करवाया। जिला कठुआ की नगर परिषद कठुआ, नगर कमेटी हीरानगर, नगर कमेटी नगरी परोल, नगर कमेटी लखनपुर, नगर कमेटी बसोहली और नगर कमेटी बिलावर के कुल 80 वार्डों से उम्मीदवार अब नामांकन भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 27 सितंबर तक जारी रहेगी। एक अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 अक्तूबर को होने वाले निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके लिए 210 ईवीएम जिला में प्रयोग में लाई जाएंगी।
वीरवार से कठुआ के 21 वार्डों के लिए 7, हीरानगर के 13 वार्डों के लिए 4, परोल के 13 वार्डों के लिए 4, लखनपु के 7 वार्डों के लिए दो, बिलावर के 13 वार्डों के लिए 4 और बसोहली के 13 वार्डों के लिए 4 नामांकन केंद्र सक्रिय हो गए। जिला उप चुनाव अधिकारी चांद किशोर शर्मा ने बताया कि पहले दिन चार उम्मीदवारों ने निर्वाचण अधिकारियों से फार्म हासिल किए हैं। यह फार्म निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं हालांकि नामांकन भरने के समय फार्म के साथ एक हजार रूपए की फीस चुकानी होगी। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए इसमें 50 फीसदी की छूट रहेगी।
नामांकन केंद्र
कठुआ
05 कठुआ निकाय के वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के लिए सिंचाई कॉलोनी के सिंचाई डिवीजन में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 4, 5, 6 के लिए राममीला मैदान कठुआ से सटे जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नामांकन केंद्र है, जबकि वार्ड नंबर 7,8,9 के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में नामांकन केंद्र स्थापित है। इसी तरह से वार्ड नंबर 10,11,12 के लिए राजबाग के ईटीओ कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 13,14,15 के लिए मकेनिकल डिवजीन के कार्यकारी अभियंता कार्यालय, वार्ड नंबर 16,17,18 के लिए भेड़ पालन विभाग के कार्यालय में और वार्ड नंबर 19, 20, 21 के लिए प्रोजेक्ट अधिकारी नेशनल फिश सीड फार्म कठुआ कार्यालय में नामांकन केंद्र सक्रिय हो चुका है। कठुआ नगर परिषद के नामांकन केंद्रों के लिए 7 निर्वाचन अधिकारी और 19 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नामांकन केंद्र
हीरानगर
50 हीरानगर निकाय के वार्ड नंबर 1,2 और 3 के लिए बीडीओ हीरानगर कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 4,5,6 के लिए वेटनरी अस्पताल हीरानगर में नामांकन केंद्र है जबकि वार्ड नंबर 7,8,9 के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर में नामांकन केंद्र स्थापित है। इसी तरह से वार्ड नंबर 10,11,12 और 13 के लिए सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल हीरानगर में नामांकन केंद्र बनाया गया है। हीरानगर नगर कमेटी के लिए 4 निर्वाचन अधिकारी और 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नामांकन केंद्र
नगरी परोल
51 नगरी परोल निकाय के वार्ड नंबर 1,2 और 3 के लिए सरकारी हाई स्कूल नगरी परोल में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 4,5,6 के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी सकूल नगरी परोल में नामांकन केंद्र है जबकि वार्ड नंबर 7,8,9 के लिए सामुदायिक भवन में नामांकन केंद्र स्थापित है। इसी तरह से वार्ड नंबर 10,11,12 और 13 के लिए बीडीओ नगरी कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। परोल नगर कमेटी के लिए 4 निर्वाचन अधिकारी और 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नामांकन केंद्र
बिलावर
53 बलिावर निकाय के वार्ड नंबर 1,2 और 3 के लिए बिलावर वन विभाग कार्यालय में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 4,5,6 के लिए वेटनरी अस्पताल बिलावर में नामांकन केंद्र है जबकि वार्ड नंबर 7,8,9 के लिए सरकारी ग्लर्स हाई स्कूल बिलावर में नामांकन केंद्र स्थापित है। इसी तरह से वार्ड नंबर 10,11,12 और 13 के लिए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में नामांकन केंद्र बनाया गया है। बिलावर नगर कमेटी के लिए 4 निर्वाचन अधिकारी और 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नामांकन केंद्र
बसोहली
54 बसोहली निकाय के वार्ड नंबर 1,2 और 3 के लिए सरकारी ग्लर्स हाई स्कूल बसोहली में नामांकन केंद्र बनाया गया है। वार्ड नंबर 4,5,6 के लिए पीएचई कार्यालय बसोहली में नामांकन केंद्र है जबकि वार्ड नंबर 7,8,9 के लिए टाउन हॉल बसोहली में नामांकन केंद्र स्थापित है। इसी तरह से वार्ड नंबर 10,11,12 और 13 के लिए बीडीओ कार्यालय बसोहली में नामांकन केंद्र बनाया गया है। बसोहली नगर कमेटी के लिए 4 निर्वाचन अधिकारी और 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नामांकन केंद्र
लखनपुर
52 लखनपुर निकाय के वार्ड नंबर 1,2,3, 4,5,6 और 7 के लिए दो अलग अलग नामांकन केंद्र हाई स्कूल लखनपुर में स्थापित किए गए हैं। लखनपुर नगर कमेटी के लिए 2 निर्वाचन अधिकारी और 7 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नगर परिषद- वार्ड- पोलिंग स्टेशन- जोनल मेजिस्ट्रेट-सेक्टर मजिस्ट्रेट- कुल मतदाता
कठुआ - 21- 54- 2- 4- 34864
परोल- 13- 13- 1- 2 - 5345
हीरानगर- 13- 13 -1- 2- 6122
बिलावर- 13- 13 -1- 2 - 3610
बसोहली- 13-13 -1- 2 - 3988
लखनपुर- 7- 7 -1- 1 - 795
कुल - 80 - 113 - 7 - 13 - 54724
...................................