फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मी बढने के साथ ही पानी की समस्या भी विकराल रूप लेने लगी है। बुधवार को जिले के दो गांवों से आए लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि विभाग से बार बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव भंवड़वां के लोगों ने कहा कि गांव में विभाग की ओर से गंदा पानी सप्लाई की जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पानी साफ आता था लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से पानी गंदा आ रहा है। लोगों ने कहा कि विभाग से इसकी शिकायत की गई थी कि पानी साफ नहीं आ रहा है और इस समस्या का समाधान किया जाए। लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं। लोगों ने कहा कि बार बार कहने के बाद भी विभाग केवल आश्वासन देकर बात को टाल रहा है। लोगों ने सप्लाई हो रहे पानी का सेंपल दिखाते हुए कहा कि इतना गंदा पानी कोई कैसे पीए। उन्होंने कहा कि ऐसा पानी तो कपड़े धोने के लिए भी इस्तेेमाल नहीं हो सकता। ऐेसे में अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे। इधर गांव प्रंगोली के लोगों ने भी अनियिमित पानी सप्लाई के विरोध में नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि गांव में पाइप लाइन है टयूब वेल है लेकिन इसके बावजूद भी समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता। लोगों ने कहा कि पिछले दो साल से उनके साथ ऐसा हो रहा है। जब भी वह प्रदर्शन करते हैं तो कुछ दिन तक सप्लाई ठीक रहती है और उसके बाद बात फिर वहीं आ जाता है। उन्होंने पिछले एक महीन से तो हद ही हो गई है। केवल दस मिनट के लिए पानी आता है। लोगों को मजबूर नाले से पानी लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नाले का पानी भी साफ नहीं है। ऐसे में लोगों को पानी भी नहीं मिलेगा तो किस प्रकार लोग अपना रोजमर्रा का काम करेंगे। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही पानी सप्लाई नियमित नहीं की गई तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें