फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री राम नाटक सभा कठुआ की ओर से हनुमान जयंती पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही हवन यज्ञ और सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हए भाई अभितेष शर्मा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यात्रा के रूट से लेकर हवन और सत्संग के समय को भी निश्चित किया गया है। वहीं, रासलीला कार्यक्रम भी होगा, जिसकी तैयारियां भी पूर्ण हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सवा चार बजे से श्री रामायण मनका 108 पाठ होगा। इसके बाद विधिवत हवन-यज्ञ और नौ बजे पूर्ण आहुति डाली जाएगी। जिसके उपरांत शहर में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें विशेष रूप से पंचमुखी हनुमान की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि रात्रि आठ बजे विशेष आरती होगी, जिसके बाद रात्रि साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक संगीतमय रुहानी सत्संग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें