फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में हर हाल में होंगे चुनाव: जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि चुनाव का बहिष्कार करने की बात करने वाली पार्टियों का जनाधार हिल चुका है। इसलिए वे ऐसी बातें कह रहे हैं। ये पार्टियां अपने लिए एटोनामी मांगती हैं, लेकिन सरपंचों-पंचों को स्वायतत्ता मिले ऐसा नहीं चाहतीं। अगर इन पार्टियों के जम्मू संभाग के कार्यकर्ता चाहें तो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके लिए भाजपा के द्वार खुले हैं। पीएमओ राज्य मंत्री ने वीरवार को जंगलोट में सीड प्रोसिसिंग यूनिट का नींव पत्थर और निजी बैंक की ओर से डिजिटल पंचायत का उद्घाटन के बाद कहा कि राज्य में पंचायती और निकाय चुनाव हर हाल में होंगे और भाजपा इसके लिए तैयार भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो पार्टियां चुनाव के बहिष्कार की बात कर रही हैं, वे अपना जनाधार खो चुकी हैं और इसका उन्हें पता भी है। इसलिए वह अप्रत्यक्ष रूप से अपनी हार को मान चुके हैं, लेकिन उसे दिखा नहीं पा रहे। ये लोग नहीं चाहते कि पंचायतों को सीधे राशि मिले। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से जो पार्टियां भाग रही हैं, वे राज्य में प्रजातंत्र को मजबूत करने में इमानदारी नहीं दिखा पाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों के छह दशकों के पाप का भाजपा प्रायश्चित करने को तैयार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इनके पाप को हम अपने माथे पर लगा लेंगे। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां चुनाव का बहिष्कार कर रही हैं, उनके जम्मू के कार्यकर्ता काफी परेशान हैं। हालांकि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंकियों में बौखलाहट है। इसलिए ही वे ऐसी हरकत कर रहे हैं, लेकिन सरकार कड़े इंतजाम कर रही है। जल्द ही गृहमंत्री भी आईबी का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें