स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को हेल्थ सब सेंटर दलेऊ में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर रुखसाना ने 60 मरीजनों के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरतमंदों को निशुल्क दवा दी गई। इस दौरान डॉक्टर ने लोगों से अपील की वह अपने घरों के आसपास सफाई रखें ताकि मच्छर न पनपने पाए। इस अवसर पर मौजूद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रोजी ने लोगों को उचित खान-पान की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी बुखार आता है तो वह तुरंत जांच करवाएं ताकि मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर पूर्व सरपंच मक्खन जमोड़ीया आदि मौजूद रहे।