महानपुर। तहसील महानपुर के किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई में जुट गए हैं जबकि इलाके में 60 से 70 प्रतिशत उनकी कटाई की जा चुकी है हालांकि किसानों को मजदूर ना मिलने के चलते परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन मौसम के बदलते मिजाज को लेकर कटाई में और तेजी से कार्य किया जा रहा है। स्थानीय किसान सुरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह ,पवन वर्मा ,बाबूराम, हंसराज आदि ने बताया कि तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में भी गेहूं की कटाई चल रही है । उन्होंने बताया कि अभी तक किसानों ने 60 से 70 प्रतिशत गेहूं की कटाई कर ली है उन्होंने बताया कि लाकडॉउन के चलते मजदूर ना मिलने के कारण किसानों को कटाई में देरी हुई है जबकि ज्यादातर इलाके में किसानों के परिवारों ने ही अपनी फसल की कटाई की है ।उन्होंने बताया कि जो फसल कटाई के लिए बच गई है उसे काटने के लिए किसान युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं ताकि उन्हें कोई मौसम के चलते नुकसान ना हो क्योंकि बदलते मौसम के मिजाज से किसान पहले से ही परेशान हैं ।