फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने लुधियाना को किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेली जा रही आठवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने संधु क्रिकेट क्लब लुधियाना को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में विकी इलेवन पठानकोट ने मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संधू क्रिकेट क्लब लुधियाना की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित कौशिक ने 33 और भागविंदर ने 19 रन बनाए। हरियाणा क्रिकेट अकैडमी की ओर से रोनक और रोहन ने तीन तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कुलदीप ने 37 रन बनाए और मोहित हांडा ने 29 रनों का योगदान दिया। संधू क्रिकेट क्लब की ओर से वैभव ने दो और भागमिंदर ने एक विकेट हासिल किया। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबला मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली और विक्की इलेवन पठानकोट के बीच खेला गया। मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से दिवांशु ने 35 और शिवा यादव ने 26 रन बनाए। पठानकोट की ओर से सुखजिंदर और आयुष ने तीन तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकी इलेवन पठानकोट की टीम ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। बल्लेबाज प्रिंस ने 40 और अभिषेक शर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया। मलिक स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सत्ता और गुरतेज ने एक-एक विकेट हासिल किया। अभिषेक शर्मा को मैच आफ द मैच दिया गया।

आज होगा प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट का फैसला
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता में कौन सी दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी, इसका फैसला शनिवार को होने वाले दोनों सेमीफाइनल मुुकाबले के बाद हो जाएगा। शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और खन्ना क्रिकेट क्लब जगरऊं के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विक्की इलेवन पठानकोट और हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें