कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। रविवार को एक ही दिन में 51 संक्रमित सामने आए हैं। इनमें 35 सामुदायिक संक्रमित तो वहीं 16 यात्रा इतिहास के साथ सामने आए हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 270 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुट गया है। संभावित लक्षणों वाले लोगों को भी जल्द से जल्द जांच करवाने की हिदायत दी गई है। उधर, लखनपुर में प्रशासन की सख्ती के बाद प्रदेश के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को भी जांच के लिए लखनपुर कॉरिडोर के जांच केंद्रों में कतारें लगी रहीं।